अपराधखरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने दो पहिया वाहन से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार…

कपिल वर्मा बड़वाह। बड़वाह पुलिस ने अवैध शराब का परिवहन करते 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपी मोटर साइकल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब व मोटर साइकल को जप्त किया है। जप्त अवैध शराब व मोटर साइकल की कीमत लगभग 87 हजार रुपए हैं।

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि 28 मई को थाने पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 2 व्यक्ति शाइन मोटर सायकल से टेंचिंग ग्राउण्ड बड़वाह के रास्ते से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब लेकर आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम को टेंचिंग ग्राउण्ड मौके पर भेजा गया।

जहां पुलिस टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान थोड़ी देर बाद मोटर साइकल पर दो व्यक्ति 2 बोरीयां लिए हुए आते दिखाई दिए जिन्हे तत्काल घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया जिसमे एक व्यक्ति मोटर साइकल से कूद कर भाग गया। वं दूसरे को टीम ने रोक लिया गया। पूछने पर उस व्यक्ति ने अपना नाम 42 वर्षीय पोपसिंग पिता

छितूसिंह खोटे निवासी सुलगाँव होना बताया। पुलिस टीम द्वारा बोरियों को चेक करने पर उसमे 60 लीटर कच्ची महुआ शराब होना पाई गई। पुलिस ने दूसरे भागे व्यक्ति 26 वर्षीय अनिल पिता पूरण सिंह कनासे निवासी

सुलगांव को भी बाद में मुखबिर की सूचना पर जयंती माता रोड से गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने लगभग 12 हजार रूपए की अवैध कच्ची शराब व परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमती लगभग 75 हज़ार रुपए को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!