सेंधवामुख्य खबरे

सेंधवा में जैन समाज की मौन रैली, रीवा साध्वी हादसे की न्यायिक जांच और सख्त कार्रवाई की मांग, सकल जैन समाज का प्रदर्शन, रीवा साध्वी मृत्यु मामले में एसआईटी जांच की उठी मांग

रीवा में दो जैन साध्वियों की मौत के विरोध में तहसीलदार राहुल सोलंकी को सौंपा ज्ञापन

जनोदय पंच। रीवा में जैन साध्वियों की कार दुर्घटना में मौत के विरोध में सेंधवा के सकल जैन समाज ने मौन रैली निकालकर तहसीलदार राहुल सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। समाज ने मामले की न्यायिक जांच, डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने और संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग की।

मौन रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

सेंधवा में सोमवार को सकल जैन समाज ने रीवा में हुई घटना के विरोध में मौन रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, कलेक्टर और एसडीएम के नाम तहसीलदार राहुल सोलंकी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आचार्य विद्यासागरजी महाराज की शिष्या आर्यिका 105 श्रुतमती माताजी और आर्यिका 105 उपशममति माताजी की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।

न्यायिक जांच और संत सुरक्षा नीति की मांग

जैन समाज ने घटना को केवल हादसा नहीं बल्कि गंभीर लापरवाही या संभावित साजिश बताया। समाज ने उच्च स्तरीय न्यायिक जांच या विशेष जांच टीम (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में सभी डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने तथा देशभर में पैदल विहार करने वाले साधु-संतों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर “संत सुरक्षा नीति” और “संत सुरक्षा प्रावधान” लागू करने की मांग भी की गई। समाज ने कहा कि जांच में साजिश की पुष्टि होने पर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!