मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

बड़वानी; थाना बैठक में स्वयंसेवकों को बाल विवाह, मानव तस्करी और सामाजिक सुरक्षा पर किया जागरूक

थाना बड़वानी में आयोजित बैठक में सामुदायिक सहभागिता और बाल संरक्षण को लेकर मार्गदर्शन दिया गया।

जनोदय पंच। बड़वानी थाना परिसर में आयोजित जागरूकता बैठक में 20 गांवों के स्वयंसेवकों को बाल विवाह, मानव तस्करी, बाल संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समुदाय स्तर पर शांति, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

सामाजिक सुरक्षा को लेकर हुई चर्चा

पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर तथा एसडीओपी महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में थाना बड़वानी में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पहल जन सहयोग विकास संस्थान द्वारा चयनित 20 गांवों के 20 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

बाल संरक्षण और मानव तस्करी पर दिया मार्गदर्शन

बैठक में नगर एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों की जिम्मेदारियों एवं समुदाय में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों को बाल श्रम, बाल विवाह, शिक्षा से वंचित बच्चे एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक समस्याओं की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में आगामी सृजन कार्यक्रम की रूपरेखा एवं त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस और पहल जन सहयोग विकास संस्थान के प्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!