सेंधवा

सेंधवा में गोवर्धन पूजा पर दो मंदिरों में सजे 56 भोग, महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को बांटी अन्नकूट प्रसादी

श्री मनोकामनेश्वर महादेव और श्री राधाकृष्ण मंदिर में हुआ आयोजन, नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव सहित गणमान्य नागरिकों ने की आरती

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। सेंधवा में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। घरों में महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा-अर्चना की। शहर के दो मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार कर 56 भोग लगाया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई।

दो मंदिरों में हुआ अन्नकूट महोत्सव

दीपावली पड़वा पर मंगलवार को दिनेशगंज दारूगोदाम स्थित श्री मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान को 56 भोग अर्पित कर अन्नकूट प्रसादी का वितरण किया गया। इसी तरह मंगल भवन स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में भी गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट प्रसादी बांटी गई।

पंडितों ने संपन्न कराई पूजा-अर्चना

दोनों मंदिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार कर भजन-कीर्तन किया गया।पंडित गोविंद शास्त्री ने बताया कि पंडित ब्रज मोहन शास्त्री और पंडित किशोर शर्मा ने भगवान मनोकामनेश्वर महादेव एवं विष्णु बिहारी को 56 भोग लगवाया और महाआरती की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष बसंतीबाई यादव, वरिष्ठ समाजसेवी संजय यादव और तनिष्क यादव ने भी आरती की। पंडितों ने विधि-विधान से गोवर्धन पूजन संपन्न करवाई। इसके बाद भक्तों को अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई।

जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

अन्नकूट प्रसादी ग्रहण करने भाजपा के वरिष्ठ नेता एस वीरास्वामी, पूर्व नपा अध्यक्ष अरुण चौधरी, विकास आर्य,  व्यापारीगण, नगर पालिका परिषद के पार्षदों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और आमजन पहुंचे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!