खरगोन-बड़वानी

बड़वानी। वृंदावन ग्राम बोरलाय में हुआ गोवर्धन पूजा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

बड़वानी। गोवर्धन पूजा के अवसर पर वृंदावन ग्राम बोरलाय में जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गोपाल कृष्ण पुरस्कार का आयोजन श्री कृष्ण गौशाला बोरलाय में किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल द्वारा अध्यक्षता की गई कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, गौशाला के अध्यक्ष दीपेंद्र पाटीदार, प्रगतिशील पशुपालक सहित पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. राजेश प्रधान सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की उपस्थिति में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया।

अतिथियों द्वारा श्री कृष्ण गौशाला बोरलाय में गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए की राशि श्री अश्विन महेश पाटीदार, द्वितीय पुरस्कार ₹50000 की राशि श्री जितेंद्र बद्री परमार एवं तृतीय पुरस्कार ₹25000 की राशि राजेश भगवान परमार को प्रमाण पत्र के साथ प्रदान की गई ।

उक्त तीनों विजेताओं द्वारा पुरस्कार की राशि में से 50 प्रतिशत की राशि स्थानीय श्री कृष्ण गौशाला में दान दी गई । साथ ही सांसद श्री पटेल द्वारा गौशाला की बाउंड्रीवाल हेतु सांसद निधि से 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की गई ।

कार्यक्रम के दौरान लोकसभा सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल द्वारा गौ माता के संवर्धन, पालन, पोषण कर ग्राम में दुग्ध पालन बढ़ाने हेतु सभी से अपील की गई । वही कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल द्वारा भी गोरक्षा संकल्प दिलाया गया । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर महेंद्र बघेल ने किया आभार डॉक्टर राजेश प्रधान द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!