नगर में गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण

सेंधवा। गणतंत्र दिवस पर नगर में उत्साह पूर्वक मनाया गया । सुबह से ही नगर में गणतंत्र दिवस पर चहल पहल रही स्कूली बच्चों यूनिफार्म में स्कूल पहुंचे। नगर पालिका परिषद में सुबह साढ़े सात बजे नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने झंडा वंदन किया । इस दौरान नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, सीएमओ मधु चौधरी, पार्षदगण के साथ राजनीति दल के नेतागण मौजूद थे । इस दौरान नपा कार्यालय में अपनी श्रेष्ठ कार्य करने वाले 50 कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया । आठ बजे के दौरान नपा अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने झंडा फहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । 8.15 पर जनपद कार्यालय पर जनपद कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष लता पटेल ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर झंडा वंदन किया गया । इस दौरान नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, विकास आर्य, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, प्रमोदनी पाठक, लक्ष्मी शर्मा, ललिता शर्मा, ज्योत्सना अग्रवाल, लता चौधरी, छोटू चौधरी, विवेक छाबड़ा, सुरेश गर्ग, गणेश राठौड़, रोहित गर्ग, विवेक तिवारी, सचिन शर्मा, राजेंद्र गाडवे, प्रिंस शर्मा मौजूद थे । साढ़े 8 बजे किले के प्राचीर से क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी ने झंडा वंदन किया इस दौरान उन्होंने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी । झंडा चौक पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास आर्य व नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार ने झंडा वंदन किया । 9 बजे मंडी शेड में मुख्य कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष लता पटेल ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया । इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी । इस दौरान एसडीएम आशीष, तहसीलदार राहुल सोलंकी, नायब तहसीलदर सुधीर शर्मा, सीएमओ मधु चौधरी मौजूद थे ।







