सेंधवामुख्य खबरे

अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक, सामूहिक विवाह और मांगलिक भवन निर्माण पर बनी सहमति

मा नर्मदा तट स्थित कैलाश पुष्प वाटिका में आयोजित नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक में सामूहिक विवाह, सत्यनारायण मंदिर पाटोत्सव, मांगलिक भवन के लिए भूमि चयन तथा समाजहित के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

जनोदय पंच। अग्रवाल समाज सेंधवा की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक रविवार को मा नर्मदा तट स्थित कैलाश पुष्प वाटिका, खलघाट में आयोजित हुई। बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन, सत्यनारायण मंदिर के वार्षिक पाटोत्सव, समाज के मांगलिक भवन के लिए भूमि चयन तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न

रविवार को अग्रवाल समाज सेंधवा की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक मा नर्मदा के तट पर स्थित कैलाश पुष्प वाटिका, खलघाट में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद समाज के संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सामूहिक विवाह और पाटोत्सव पर हुई चर्चा

बैठक में अग्रवाल समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर विचार किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 10 जुलाई को सत्यनारायण मंदिर का पाटोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

मांगलिक भवन के लिए भूमि चयन का प्रस्ताव

बैठक में अग्रवाल समाज के मांगलिक भवन के निर्माण के लिए संभावित भूमि खरीदने के विषय पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में समाज के वरिष्ठजनों से उपयुक्त भूमि का चयन करने का निवेदन किया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि नवगठित कार्यकारिणी समाज के सभी समाजजनों को साथ लेकर समाजहित में कार्य करने का प्रयास करेगी।

वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में समाज के पूर्व अध्यक्ष कैलाश ऐरन, गिरधारीजी गोयल, श्याम जी तायल, संरक्षक केदारमल जी गोयल, नवीनजी गोयल, अध्यक्ष राजेंद्र जी नरेडी, उपाध्यक्ष दीपक जी गर्ग, सचिव सुशील चौमूवाला, सचिव संजय जी गोयल, कोषाध्यक्ष राजकुमारजी मंगल, सह सचिव विजेंद्र गोयल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रवक्ता मुकेश गोयल ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!