राम कटोरा नालेपार क्षेत्र से निकली कावड़ यात्रा का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

सेंधवा। राम कटोरा नालेपार क्षेत्र से मंगलवार को बालाजी ग्रुप द्वारा निकली कावड़ यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया । कावड यात्रा में डीजे के पीछे महिलाये हाथ में कावड लेकर आगे चल रही थी पीछे पुरुष वर्ग चल रहे थे । मार्ग में श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंचने पर अग्रवाल समाज द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
दोपहर करीब 12 बजे कावड़ यात्रा नालेपर से प्रारंभ हुई । वार्ड 17 के पार्षद पति सचिन शर्मा ने कहा कि कावड़ यात्रा हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसी यात्राओं से श्रद्धालुओं में भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है। कावड़ यात्रियों का स्वागत कर समाजजनों ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला । कावड यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक कावड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की तथा भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु कंधों पर कावड़ लेकर भगवान शिव के जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव”, “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय नजर आया। श्री सत्यनारायण मंदिर पर अग्रवाल समाज के सदस्यों ने कावड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की और यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के राजेंद्र नरेडी, सुशील चौमूवाला, सुनील अग्रवाल, सुरेश गर्ग, विष्णु सिवहल, संतोष मित्तल, रोहित गर्ग, कमल अग्रवाल, हरि गोयल, शैलेंद्र अग्रवाल, अशोक सिवहल, सुभाष गोयल सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वही किले के अंदर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास आर्य के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी, अरुण चौधरी, सुनील अग्रवाल, छोटू चौधरी, विजय स्वामी, मोहन जोशी, गणेश राठौड़, विजय स्वामी, सुरेश गर्ग, आदि मौजूद थे ।



