सेंधवा कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण महाअभियान, पौधों की जियो-टैगिंग और संरक्षण की होगी निगरानी
सेंधवा कॉलेज में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण महाअभियान, पौधों की जियो-टैगिंग और संरक्षण की होगी निगरानी

सेंधवा ; विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर वीर बलिदानी खाज्या नायक शासकीय पीजी कॉलेज, सेंधवा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान में कॉलेज प्रबंधन, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कार्प (NCC) के कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।माताओं को समर्पित रहा पर्यावरण दिवस का आयोजनअभियान की शुरुआत करते हुए कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी माताओं के सम्मान और उनकी स्मृति में फलदार, छायादार तथा औषधीय पौधे लगाए।एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम केवल एक पर्यावरण कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और जननी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक अनूठा माध्यम है।

लगाए गए सभी पौधों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इन पौधों को विशेष सुरक्षा घेरा (ट्री-गार्ड) प्रदान करने के साथ-साथ पौधों की जियो-टैगिंग की जाएगी, ताकि उनकी वृद्धि की नियमित निगरानी की जा सके। विद्यार्थियों को उनकी माताओं के नाम से रोपे गए इन पौधों को नियमित पानी देने और उनकी देखभाल करने की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पौधारोपण के उपरांत आयोजित संगोष्ठी में कॉलेज के प्राध्यापकगणों ने माना कि 22 अप्रैल 2026 का दिन एक नया अप्रिय किर्तिमान स्थापित कर गया कि दुनिया में 50 सबसे अधिक तापमान वाले शहर भारत में ही है ।यह तथ्य बता रहा है अब यह कहने का समय निकल गया कि हमें पर्यावरण भविष्य की पीढ़ी के लिए बचाना है।अब तो पर्यावरण हमें अपनी ही पीढ़ी को बचाने के लिए आवश्यक हो गया है । ऐसे में प्राध्यापकों ने माना कि हमें अपने आचरण में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता लानी होगी तभी विद्यार्थि इसका अनुसरण करेंगे । इस बाबत परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध एंव इसे साफ-सुथरा और हरा-भरा रखने का संकल्प भी लिया ।अवसर पर प्राचार्य डॉ जी एस वास्कले, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ सायसिंह अवास्या,प्रो मीतु मोतियानी, डॉ महेश बाविस्कर, प्रो बी एस जमरे, डॉ जितेश्वर खरते, प्रो राजेश नावडे,प्रो संतोष पटेल,प्रो नितिन डावर,प्रो शुभम वर्मा,प्रो भारतसिंह जामोद,प्रो रेखा पंवार, डॉ मनोज तारे, डॉ शिव बार्चे,प्रो तपन चौबे, डॉ विष्णु निकुम, डॉ जितेन्द्र साईखेडिया,प्रो रानू पाटिदार,प्रो कीर्ति कापूरे सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।




