सेंधवा

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुरमाबाद सहकारी समिति में पौधारोपण, 21 पौधे लगाए

सेंधवा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित खुरमाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खरगोन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी संध्या रोकड़े के निर्देशानुसार संस्था मुख्यालय परिसर में 21 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक शंकरलाल पाटीदार, चाच रियापटी, संस्था प्रबंधक चंद्रकांत चौहान, अशफाक शेख, मतलाल सेमेल, सुभाष मालवीय, अमित सहित संस्था का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!