सेंधवा

सेंधवा। मानव सेवा समिति सेंधवा के प्रयास से होगा देहदान और त्वचा दान, पार्थिव शरीर को कल सुबह 10 बजे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

सेंधवा. नगर में मानवता की सबसे बड़ी मिसाल सामने आई है। मानव सेवा समिति सेंधवा के प्रयास से शहर के मौलाना आजाद मार्ग निवासी 87 वर्षीय श्रीमती इंदिरा रमेशचंद शर्मा का नेत्रदान, त्वचा दान और देहदान होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के तहत उनके पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई देने के समय गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया जाएगा।

दशहरे पर लिया था संकल्प-
20 अक्टूबर दशहरे को श्रीमती इंदिरा शर्मा ने समिति के नीलेश जैन को बुलाकर देहदान संकल्प पत्र भरा था। उस समय पुत्र अंबरीष शर्मा, परीक्षित शर्मा, बहू ममता शर्मा, लीना शर्मा, श्वेता जैन और अभिलाषा नागड़ा मौजूद थीं।


24 अक्टूबर शनिवार सुबह 9 बजे नारायणदास हॉस्पिटल में 87 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। सूचना पर नीलेश जैन ने डॉ. आकाश पालीवाल से संपर्क कर 9:30 बजे नेत्रदान और त्वचा दान की प्रक्रिया शुरू करवाई। इस अवसर पर डॉ. जीशान मंसूरी, डॉ. आकाश पालीवाल व नीलेश जैन मौजूद रहे।
पार्थिव शरीर को कल सुबह 10 बजे गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। मोलाना आजाद मार्ग स्थित निज निवास से अंतिम यात्रा के बाद देह मेडिकल कॉलेज को सौंपी जाएगी।


मानव सेवा समिति सेंधवा का पहला नेत्रदान 10 सितंबर 2016 को स्व. रमेशचंद शर्मा के निधन के बाद हुआ था, अब उनकी पत्नी श्रीमती इंदिरा शर्मा का मरणोपरांत देहदान हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!