
सेंधवा। बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के व्दारा सीनियर वर्ग के 16 खिलाड़ीयों की टीम का चयन किया गया। बडवानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता एवं सचिव श्याम एकडी ने चयनित टीम की घोषणा की।
टीम इस प्रकार है प्रखर काग (कप्तान), रूपिन पाटीदार (उपकप्तान), अथर्व शाह, मोहसिन खान, विजय गुप्ता, जयंत गूर्जर, हर्षित सोलंकी, योगेश वास्कले, होश सूर्यवंशी, गीतेश यादव, अतुल मिश्रा, यशराज शितोले, हिम्मत सेंगर, हर्षवर्धन वर्मा, आर्यन निगवाल, विपिन सोलंकी, मोहित सिरोठिया चयनित खिलाडीयों के अलावा अतिरिक्त खिलाड़ी , शुभम विश्वकर्मा, अभिनंदन राठौर, हार्दिक पवार, तौफ़ीक़ भुट्टो इस प्रकार बडवानी जिले की सीनियर वर्ग टीम की घोषणा की गई है। टीम का चयन श्याम एकडी, सत्यनारायण गुप्ता, चंन्द्रशेखर मराठे, कालिचरण तिवारी,आकाश भाभोर,शिव पटेल के द्वारा किया गया। उक्त टीम का मेनेजर कालिचरण तिवारी एवं कोच सौमिल एकडी को नियुक्त कीया गया है। उक्त 17 चयनित खिलाडीयों की टीम इंदौर संम्भाग क्रिकेट एसो. के द्वारा इंदौर में आयोजित अन्तर जिला क्रिकेट टुर्नामेन्ट मे दिनांक 12.01.2026 को बुरहानपुर जिले कि टीम से मैच खेलेगी। उक्त जानकारी बडवानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री श्याम एकडी द्वारा दी गई।
उक्त जानकारी बडवानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री श्याम एकडी द्वारा जारी की गई है।



