बड़वानी में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
पुलिस एवं प्रशासन ने नागरिकों से शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम मनाने तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का किया आग्रह।

जनोदय पंच। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना कोतवाली बड़वानी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव, अफवाहों से बचाव तथा पुलिस-प्रशासन के सहयोग को लेकर चर्चा की गई।
मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित हुई बैठक
बड़वानी। आगामी मोहर्रम पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में 11 जून 2026 को थाना कोतवाली बड़वानी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित नागरिकों के साथ आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चर्चा की गई।
कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर जोर
बैठक के दौरान आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर विशेष जोर दिया गया। नागरिकों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की समझाइश दी गई। साथ ही पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
ये रहे उपस्थित
बैठक में बड़वानी तहसीलदार, थाना प्रभारी कोतवाली, नगरपालिका टीम, कस्बा बड़वानी के वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिक, पत्रकार बंधु तथा ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।



