खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका बड़वानी की बड़ी कार्रवाई,    जीर्ण-शीर्ण एवं जर्जर भवनों के विरुद्ध अभियान तेज, वार्ड क्रमांक 05 में भवन को किया ध्वस्त

बड़वानी; मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा नगर सीमा क्षेत्र में स्थित जीर्ण-शीर्ण एवं क्षतिग्रस्त भवनों का व्यापक सर्वेक्षण अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत नगर के सभी 24 वार्डों में जर्जर भवनों का भौतिक निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया गया। सर्वेक्षण के दौरान नगर के विभिन्न वार्डों में कुल 12 भवन अत्यंत जीर्ण-शीर्ण एवं खतरनाक अवस्था में पाए गए, जिनसे वर्षा ऋतु एवं प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जन-धन की हानि होने की आशंका थी। इन भवनों को नगर पालिका द्वारा चिन्हित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

इसी क्रम में आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को वार्ड क्रमांक 05 स्थित सुखविलास कॉलोनी में अत्यंत जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवन पर नगर पालिका परिषद बड़वानी के अमले द्वारा प्रशासनिक उपस्थिति में कार्रवाई करते हुए भवन को सुरक्षित रूप से ध्वस्त (क्षतिग्रस्त/विध्वंस) किया गया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया गया तथा आसपास के क्षेत्र में आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं।
निकाय के उपयंत्री श्री बलदेवसिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि नगर के अन्य चिन्हित जीर्ण-शीर्ण भवनों के संबंध में भी संबंधित भवन स्वामियों को नियमानुसार नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में नगर पालिका द्वारा नियमानुसार भवनों को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
नगर पालिका परिषद बड़वानी ने नागरिकों से अपील की है कि वे जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों के आसपास अनावश्यक आवागमन से बचें तथा यदि किसी क्षेत्र में ऐसा कोई भवन दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल नगर पालिका को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!