सेंधवामुख्य खबरे
विद्यासागर स्कूल सेंधवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह, नर्मदा खरड़े के ध्वजारोहण ने जीता सभी का दिल

सेंधवा। विद्यासागर पब्लिक स्कूल एवं विद्यासागर बचपन प्ले स्कूल सेंधवा में 15 अगस्त स्वतन्त्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल के संचालक डॉ. एम. के. जैन द्वारा सरस्वती पूजन किया। इसके पश्चात स्कूल की भृत्या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्रीमती नर्मदा खरड़े द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती नर्मदा खरड़े भावुक हो गई उन्होंने कहा कि जीवन में पहली बार मुझे झंडा वंदन करने का अवसर मिला एवं उन्होंने स्कूल संचालक एवं स्कूल स्टॉफ का धन्यवाद किया। इसके पश्चात स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पीटीं एवं राष्ट्रीय गीतों पर नृत्य की प्रस्तुतिया दी गई। इस अवसर पर स्कूल संचालक डॉ. एम. के. जैन एवं स्कूल का समस्त स्टाफ एवं पालकगण उपस्थित थे।





