मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी

खेतिया में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान समिति द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 50 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

खेतिया। शंकर शिरशाठ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति और मानव सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। रक्तदान समिति खेतिया के तत्वाधान में तिरंगे की शान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, खेतिया में किया गया था। शिविर में रक्त संग्रह का कार्य श्री नवजीवन रक्त केंद्र, धुलिया की अनुभवी टीम द्वारा किया गया।

समिति के संयोजक राकेश सीताराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान समिति खेतिया द्वारा प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के इस महापर्व को सेवा के रूप में मनाया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी तिरंगे की शान में इस भव्य शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और स्वतंत्रता दिवस पर दिया गया रक्तदान शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर भगवा ग्रुप के सदस्य श्याम वास्कले, हीरा बागुल, पवन शर्मा जी, विजय चौधरी सहित समिति के कई सदस्य और गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की।

शिविर में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल 50 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी रक्तदाताओं के स्वास्थ्य की जांच कर प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक राकेश सीताराम चौधरी ने सभी रक्तदाताओं, नवजीवन रक्त केंद्र धुलिया की टीम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्टाफ और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!