खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने सुनीं 45 आवेदकों की समस्याएं, समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश

बड़वानी; प्रति मंगलवार को जिला कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने दूर-दराज से आए नागरिकों की शिकायतें सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को सभी आवेदनों पर समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार जनसुनवाई में कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए।

1. वृंदावन कॉलोनी के निवासियों ने आवेदन देकर बताया कि कॉलोनी में घनी आबादी और रिहायशी मकानों से सटकर बनाए जा रहे एक 4-मंजिला निजी अस्पताल के निर्माण पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि आवासीय क्षेत्र के बीच में अस्पताल बनने से एम्बुलेंस की आवाजाही, यातायात, पार्किंग, अत्यधिक शोर, आपातकालीन गतिविधियों तथा अग्नि सुरक्षा जैसी समस्याएं पैदा होंगी।
इसके साथ ही, अस्पताल निर्माण की सामग्री और वाहनों को लाने-ले जाने के लिए कॉलोनी की सुरक्षा दीवार को तोड़ दिया गया है, जिससे रहवासियों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो गया है। इस पर जनसुनवाई कर रही कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने तहसीलदार बड़वानी को स्थल का निरीक्षण कर भवन निर्माण अनुमति की जांच के निर्देश दिए।
2. ग्राम कुकरा पंचायत भीलखेड़ा के रहवासियों द्वारा सीवरेज लाइन की अव्यवस्था और उससे उत्पन्न समस्याओं हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। गांव में सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान कर्मचारियों द्वारा पेयजल के नल कनेक्शन और नालियां तोड़ दी गई थीं। वर्तमान में सीवरेज चेंबर पूरी तरह ओवरफ्लो होकर बह रहे हैं, जिससे गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है । इस पर जनसुनवाई कर रहे सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल ने एसई एमपीयूडीसी को समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।

3. ग्राम सजवाय के श्री विशाल यादव ने मंगलवार को जन सुनवाई में आवेदन दिया कि उनके पड़ोसी द्वारा 4-5 फीट बाहर निकालकर चद्दर का शेड लगा रखा है। इससे बारिश का पानी सीधे उनके घर की दीवारों पर गिरता है और पास के बिजली के खंभे से शेड सटने के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। मना करने पर पड़ोसी विवाद व धमकी देता है। अतः उन्होंने शेड हटवाने की मांग की है। इस पर जनसुनवाई कर रही अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी ने उक्त आवेदन सीईओ बड़मानी को प्रेषित कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
आज जनसुनवाई में राशन कार्ड सुधार, कृषि भूमि में जाने हेतु रास्ता दिलवाए जाने, मुआवजा राशि दिलाए जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य से संबंधित आवेदक प्राप्त हुए। जन सुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, सहायक कलेक्टर श्री माधव अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री शक्ति सिंह चौहान सहित समस्त विभागों के विभाग प्रमुख एवं बड़ी संख्या में आवेदक उपस्थित रहे ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!