सेंधवाधर्म-ज्योतिष, समाजमुख्य खबरे
सेंधवा में श्री मनोकामनेश्वर मंदिर में शिव महापुराण कथा प्रारंभ

सेंधवा। मंगलवार, 18 अगस्त से श्री मनोकामनेश्वर मंदिर सेंधवा में शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई विष्णु प्रसाद यादव ने महाशिवपुराण ग्रंथ का पूजन किया। इसके साथ ही ब्राह्मण पूजन भी किया गया।
कथा प्रवक्ता ने एकाग्र होकर श्रवण का दिया संदेश
कथा प्रवक्ता पंडित सुमित शर्मा ने अपने प्रवचन में कहा कि कथा को 10 हजार कानों से सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ है कि कथा और उपदेश का श्रवण करते समय हमारे शरीर को पूरी तरह एकाग्र रखना चाहिए और ध्यानपूर्वक कथा को सुनना चाहिए।



