मुख्य खबरेखरगोन-बड़वानी
पानसेमल; भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर मोरतलाई में डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल, विधायक-अफसरों ने लिया जायजा, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर होने वाले जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने किया स्थल निरीक्षण।

पानसेमल; मोरतलाई में आगामी 15 नवम्बर को होने वाले भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। आयोजन स्थल का निरीक्षण प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 15 नवम्बर को पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के मोरतलाई में जनजाति गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की तैयारियां जारी हैं।
विधायक, कलेक्टर और एसपी ने किया स्थल निरीक्षण
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को विधायक श्याम बर्डे सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मोरतलाई पहुंचकर सभास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ, जनपद पंचायत के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्थल पर सुरक्षा, यातायात और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया।
जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे उपस्थित
निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने बताया कि जनजाति गौरव दिवस पर क्षेत्र की जनजातीय संस्कृति और भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।




