खरगोन-बड़वानीधर्म-ज्योतिष, समाजमुख्य खबरे

बड़वानी में गाजे-बाजे के साथ निकली बाबा रामदेव जी महाराज की विशाल शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

राजस्थान के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, तीन क्विंटल शुद्ध घी की नुक्ती प्रसादी बांटी

जनोदय पंच। बड़वानी में भादव सुदी दशमी पर बाबा श्री रामदेव जी महाराज का समाधि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। नगर के प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए और विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।

गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा

भादव सुदी दशमी के अवसर पर 21 सितंबर सोमवार को बाबा श्री रामदेव जी महाराज का समाधि पर्व मनाया गया। इस अवसर पर बड़वानी नगर में बाबा रामदेव जी महाराज की विशाल शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।शोभायात्रा में सबसे आगे बाबा के वाहन अश्व पर धर्म ध्वजा लिए कार्यकर्ता चल रहे थे। बैंड पर बज रहे भजनों पर महिला, पुरुष और बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति दी।

राजस्थान के कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

शोभायात्रा में राजस्थान से आए कलाकारों ने राजस्थानी सभ्यता पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। लाइटों से सुसज्जित रथ में बाबा रामदेव जी की समाधि की प्रतिमा स्थापित थी। बड़ी संख्या में भक्त कंधे पर पालकी लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए। फूलों से सजी झांकी में भगवान रामदेव जी दूल्हे के स्वरूप में विराजित थे। शोभायात्रा के दौरान भक्तों और नगरवासियों ने झांकी के दर्शन किए।

तीन क्विंटल शुद्ध घी की नुक्ती प्रसादी बांटी

शोभायात्रा के दौरान पूरे नगर में तीन क्विंटल शुद्ध घी की नुक्ती प्रसादी का वितरण किया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्व समाज बाबा रामदेव मंदिर समिति बड़वानी के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग किया। प्रमुख रूप से संजय पाठक, अनिकेत गुप्ता, राजा चौहान, शंकर वाघेला, हेमंत मंडलोई, देवेंद्र मंडलोई, अजय कचवे, आयुष मंडलोई, पवन मंडलोई, प्रिंस मंडलोई, मनमीत गांधी, उमेश गोले, मोहन गोले, सौरभ गोले, कमल गोले, शांतिलाल गोले, सुरेश चंद्र बामणिया, मोतीलाल बामणिया और कमलेश अणख्या सहित बड़ी संख्या में सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। मंदिर समिति ने सभी स्वागतकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!