इंदौर में टंट्या मामा भील के जीवन पर बनेगी फिल्म, 22 करोड़ का बजट, पातालपानी और मुंबई में होगी शूटिंग
फिल्म निर्देशक राजेश अग्रवाल करेंगे निर्माण, अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी समाज के योगदान को पर्दे पर दिखाने की तैयारी

जनोदय पंच। इंदौर। आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा भील के जीवन, साहस और अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष पर फिल्म बनाने की तैयारी है। करीब 22 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म का मुहूर्त हो चुका है। इसकी शूटिंग पातालपानी और मुंबई में की जाएगी।
इंदौर के फिल्म निर्देशक राजेश अग्रवाल आदिवासी क्रांतिकारी टंट्या मामा भील के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। करीब 22 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म का मुहूर्त किया गया है। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने की बात कही गई है।

पातालपानी और मुंबई में होगी शूटिंग
फिल्म की शूटिंग इंदौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पातालपानी और मुंबई में की जाएगी। निर्देशक राजेश अग्रवाल के मुताबिक, फिल्म के माध्यम से टंट्या मामा भील के साहस, संघर्ष और देशभक्ति को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। फिल्म के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड और टेलीविजन जगत के कलाकार नजर आएंगे।
नाना पाटेकर को भी दिया गया था प्रस्ताव
निर्देशक राजेश अग्रवाल ने बताया कि दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर को भी इस फिल्म से जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया था। उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए फिल्म से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बिरसा मुंडा के जीवन पर भी फिल्म बनाने की योजना
राजेश अग्रवाल ने बताया कि टंट्या मामा भील के जीवन पर फिल्म बनाने के बाद भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर दूसरा भाग बनाने की योजना है। इसके अलावा देशभक्ति और ऐतिहासिक विषयों पर अन्य फिल्में बनाने की भी तैयारी है।
निर्देशक ने की पानी बचाने की अपील
फिल्म निर्देशक राजेश अग्रवाल ने इंदौर सहित पूरे देश के लोगों से पानी बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल जीवन के लिए सबसे जरूरी है और पानी की बर्बादी रोकना हम सभी की जिम्मेदारी है।



