सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में 5.87 करोड़ की तीन सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन
कालीकुंडी, थीगली क्रमांक-2 एवं मालवण बैराज से 652 हेक्टेयर भूमि को मिलेगा सिंचाई का लाभ

सेंधवा। सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने एवं कृषि क्षेत्र को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 5 करोड़ 87 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बनने वाली तीन सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेन्द्रसिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक मोंटू सोलंकी तथा भाजपा जिला महामंत्री विकास आर्य ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में किसानों की सिंचाई संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कालीकुंडी बैराज योजना, थीगली क्रमांक-2 बैराज योजना एवं मालवण बैराज परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन तीनों परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र की कुल 652 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा।
तीन परियोजनाओं से सैकड़ों हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
भूमि पूजन की गई परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार हैकृ
कालीकुंडी बैराज योजनारू 191.20 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली इस परियोजना से 215 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा।
थीगली क्रमांक-2 बैराज योजनारू 215.11 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से 292 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।
मालवण बैराज परियोजनारू 180.81 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से 145 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
इन तीनों परियोजनाओं की कुल लागत 587.12 लाख रुपये अर्थात 5 करोड़ 87 लाख 12 हजार रुपये है। परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में जल संग्रहण एवं सिंचाई की सुविधा को विस्तार मिलेगा, जिससे किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।
किसानों की समृद्धि सरकार की प्राथमिकता रू सांसद पटेल
इस अवसर पर सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र का विकास और किसानों को समृद्ध बनाना केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है। इन बैराज परियोजनाओं से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के अवसर उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास होने से किसानों और आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। सिंचाई परियोजनाएं क्षेत्र की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र होंगे लाभान्वित रू विकास आर्य
भाजपा जिला महामंत्री विकास आर्य ने कहा कि सेंधवा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इन योजनाओं के पूर्ण होने से कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि किसानों और आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सिंचाई सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहे उपस्थित
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा धवली मंडल अध्यक्ष किरत वडवी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने सिंचाई परियोजनाओं के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।



