खरगोन-बड़वानी

कलेक्टर ने किया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अंजड़ का निरीक्षण

बड़वानी; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार को अंजड़ नगर के सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर ने शहरी विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अंजड़ नगर में वार्डवार जोड़े गये कनेक्शन, सीवरेज योजना के कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करे। साथ ही अंजड़ नगर के बह रहे नाले को भी सीवरेज लाइन से जोड़ा जाए।
पेयजल प्लांट का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम मोहीपुरा में निर्माणाधीन पेयजल प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से प्लांट के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री राजा रवि वर्मा, तहसीलदार श्री भूपेंद्र भिड़े सहित नगर पालिका सीएमओ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!