खरगोन-बड़वानीसेंधवा

सेंधवा की 1400 करोड़ की सिंचाई परियोजना का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, 107 गांवों को मिलेगा लाभ

मेहतगांव में निर्माणाधीन पंप हाउस का लिया जायजा, परियोजना के तहत 49,990 हेक्टेयर कमांड एरिया और छह पंप हाउस प्रस्तावित

सेंधवा;  कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने बुधवार को विकासखंड सेंधवा के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सर्वप्रथम रामचंद्र विट्ठल बड़े सेंधवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के अंतर्गत ग्राम मोरदड़ में निर्माणाधीन पंप हाउस क्रमांक 6 का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने एनवीडीए के विभागीय अधिकारी से परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए यह निर्देशित किया कि परियोजना का कार्य गुणवत्ता युक्त एवं समय सीमा में पूर्ण किया जाए, क्योंकि किसी भी परियोजना के निर्माण का उद्देश्य होता है क्षेत्र वासियों का बेहतर विकास। 1400 करोड रुपए की लागत से बनने वाली इस परियोजना से विकासखंड सेंधवा के 107 ग्रामों के किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा। अतः हमारी यह महत्ती जिम्मेदारी हो गई है कि हम क्षेत्रवासियों को सिंचाई के लिए समय पर जल उपलब्ध कराए इसलिए परियोजना के कार्यों को समय सीमा में पूर्ण किया जाए।

सेगवाल 1 के पंप हाउस का भी किया निरीक्षण
विकासखंड सेंधवा के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम में मेहदगांव में जल निगम की महत्वपूर्ण योजना सेगवाल 1 के अंतर्गत बनने वाले पंप हाउस का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंप हाउस का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अनिवार्य रूप से लाइन की टेस्टिंग की जाए। जिससे कि शासन के मंशा अनुसार हर घर जल के तहत क्षेत्र वासियों को पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके।

एकीकृत शाला मेहतगांव का किया निरीक्षण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला मेहगांव का भी निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि शाला के मैदान में पेवर लगाकर बच्चों के लिए झूले एवं खेलकूद की सामग्री लगाई जाए । जिससे कि मैदान आकर्षक हो सके एवं बच्चे शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियां भी कर सके।

अटल सेवा सदन ग्राम पंचायत पिसनावाल का किया निरीक्षण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम पंचायत पिसनावाल में बने अटल सेवा सदन ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में चल रहे विद्युत कार्य के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। वही मौके पर जाकर कार्य की गुणवत्ता को भी देखा।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अर्पित गुप्ता, एसडीएम सेंधवा श्री कुमार शानू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!