खरगोन-बड़वानी

बड़वानी में 15 नवंबर को होगा सीनियर क्रिकेट टीम का चयन, 25 वर्ष तक के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

शासकीय कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से चयन प्रक्रिया, खरगोन में 23 नवंबर को धार के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी बड़वानी की टीम

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। इंदौर संभाग क्रिकेट संगठन के दो दिवसीय सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन 15 नवंबर को खिलाड़ियों का चयन करेगा। चयन प्रक्रिया शासकीय कॉलेज मैदान पर होगी। टीम में कम से कम आठ खिलाड़ी 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के शामिल किए जाएंगे।

सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा चयन

बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रविवार 15 नवंबर 2026 को शासकीय कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से सीनियर वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह टीम इंदौर संभाग क्रिकेट संगठन द्वारा खरगोन में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।

अंडर-25 खिलाड़ियों के लिए जरूरी दस्तावेज

चयनित टीम में कम से कम आठ खिलाड़ी अंडर-25 आयु वर्ग के होंगे। इन खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2001 के बाद का होना अनिवार्य है। अन्य चयनित खिलाड़ियों के लिए उम्र का कोई बंधन नहीं रहेगा। अंडर-25 वर्ग के खिलाड़ियों को पिछले तीन साल की अंकसूची, आधार कार्ड, अपडेट हिस्ट्री एवं डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना होगा।

चयन से पहले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 200 रुपये शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

23 नवंबर को धार से होगा पहला मुकाबला

चयनित बड़वानी जिला टीम को अपना पहला मैच 23 एवं 24 नवंबर 2026 को खरगोन में धार की टीम के साथ खेलना होगा। चयन प्रक्रिया के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाशभाई गोईवाला, उपाध्यक्ष कालीचरन तिवारी एवं सत्यनारायण गुप्ता, सचिव श्याम एकडी, चंद्रशेखर मराठे, आकाश भाबोर और शिव पटेल उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी बड़वानी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्याम एकडी द्वारा दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!