राजपुर के रानीपुरा में बलवा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
भागसुर पुलिस चौकी और राजपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 नवंबर को हुई घटना के बाद दर्ज किया था बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्रकरण

जनोदय पंच। राजपुर। ग्राम रानीपुरा में बलवा की घटना के मामले में राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
7 नवंबर को हुई थी बलवा की घटना
पुलिस के अनुसार 7 नवंबर 2026 को ग्राम रानीपुरा में बलवा की घटना हुई थी। मामले में थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 624/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 115(2), 351(3), 324(1) और 191(2) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए छह आरोपी
पुलिस ने दिनेश पिता गिलदार डावर (34), गिलदार पिता मंजी डावर (63), संतोष पिता गिलदार डावर (26), जितेन्द्र पिता गिलदार डावर (28), मुकेश पिता गिलदार डावर (36) और पुसलिया उर्फ गौतम पिता शोभाराम डावर (21) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ग्राम रानीपुरा, थाना राजपुर के निवासी हैं। आरोपियों को न्यायालय राजपुर में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों और जवानों की रही भूमिका
कार्रवाई प्रभारी पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन और एसडीओपी राजपुर बी.एल. अटोदे के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना राजपुर और पुलिस चौकी भागसुर की टीम ने कार्रवाई की।

इसमें उप निरीक्षक एवं चौकी प्रभारी भागसुर आशिक खान, प्रधान आरक्षक 459 राकेश अण्डेलकर, प्रधान आरक्षक 315 कमल ब्राह्मणे, प्रधान आरक्षक 195 जितेन्द्र, आरक्षक 253 दीपक जमरा, आरक्षक 75 माखन और चालक आरक्षक 158 दुर्गेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस के अनुसार थाना राजपुर और पुलिस चौकी भागसुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।



