खरगोन-बड़वानी

सेंधवा संभाग में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए तीन स्थानों पर लगेंगे जन समस्या निवारण शिविर

13 नवंबर से 27 नवंबर तक राजपुर, पानसेमल और खेतिया में होंगे शिविर, सुबह 11 से शाम 4:30 बजे तक विद्युत बिलों से जुड़ी समस्याओं का होगा निराकरण

रमन बोरखड़े। जनोदय पंच। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सेंधवा संभाग द्वारा नवंबर माह में तीन स्थानों पर जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में उपभोक्ताओं की विद्युत बिलों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

राजपुर से होगी शिविरों की शुरुआत

वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के सेंधवा संभाग द्वारा नवंबर 2026 में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों की शुरुआत 13 नवंबर को राजपुर शहर से होगी। यहां राजपुर शहर वितरण केंद्र परिसर में शिविर लगाया जाएगा।

पानसेमल और खेतिया में भी होंगे शिविर

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरा शिविर 20 नवंबर को पानसेमल वितरण केंद्र परिसर में आयोजित होगा। वहीं, तीसरा शिविर 27 नवंबर को खेतिया वितरण केंद्र परिसर में लगाया जाएगा। तीनों स्थानों पर शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विद्युत बिलों से जुड़ी समस्याओं का होगा निराकरण

शिविरों में नागरिकों की विद्युत बिलों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना में नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए इन शिविरों का आयोजन किए जाने की जानकारी दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!