खरगोन-बड़वानी

निसरपुर में महिला प्रशिक्षण संस्था केंद्र की सराहनीय पहल, महिलाओं को सिलाई और ब्यूटी पार्लर का दिया जाएगा प्रशिक्षण

खेतिया। शंकर शिरसाठ। क्षेत्र के ग्राम निसरपुर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से खेतिया में महिला प्रशिक्षण संस्था केंद्र की शुरुआत एक सराहनीय पहल के रूप में की गई है। इस केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं युवतियों को सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य संचालक की भूमिका जयश्री शितोले ने निभाई। इस अवसर पर ग्राम की सरपंच रूपा विक्रम राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता अमृत चौहान एवं विक्रम राठौर शंकर सिरसाठ पूनम खेड़कर नेहा जादव अंजलि चित्ते नेहा मोरे,संगीता रामोड़े, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


संस्था में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के लिए 4000 रुपये तथा सिलाई प्रशिक्षण के लिए 3000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। संस्था के बैनर पर स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त कोई अन्य राशि नहीं ली जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रशिक्षण के महत्व और इसके माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, फैशन डिजाइनिंग एवं ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में अपना स्वयं का काम शुरू कर सकती हैं।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके हुनर को निखारना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!