सेंधवा

सेंधवा में वैश्य महासम्मेलन की नई कार्यकारिणी गठित, मनोज कानूनगो तहसील अध्यक्ष और लीना जैन महिला इकाई अध्यक्ष नियुक्त

महिला और युवा इकाई का भी हुआ पुनर्गठन, सर्वसम्मति से नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी संगठन की जिम्मेदारी

जनोदय पंच। सेंधवा। श्री वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश इकाई सेंधवा द्वारा तहसील मुख्य इकाई, महिला इकाई और युवा इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस अवसर पर पुरानी सब्जी मंडी स्थित जैन गैलेक्सी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत दीपावली मिलन समारोह के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी (जयंती) राजेश गर्ग एवं बड़वानी जिला अध्यक्ष मनीष मंडोवरा की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन कर उन्हें संगठन की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

तहसील इकाई में मनोज कानूनगो अध्यक्ष नियुक्त

तहसील इकाई सेंधवा के अध्यक्ष पद पर मनोज कानूनगो और तहसील प्रभारी के रूप में डॉ. प्रतीक चौपड़ा को नियुक्त किया गया। महिला इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी लीना गिरीश जैन को सौंपी गई, जबकि युवा इकाई अध्यक्ष चेतन सिंघल बनाए गए।

तहसील इकाई में दिलीप मंगल, नवरतन माहेश्वरी, भूपेंद्र गुप्ता और अजय सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया। पंकज गुप्ता को महामंत्री तथा अशोक जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं परेश सेठिया, सुधाकर मंडलोई और राम महाजन को मंत्री नियुक्त किया गया।

इसके अलावा निलेश जैन को तहसील मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रह्लाद तायल, अशोक एरन और डॉ. गिरीश कानूनगो को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।

युवा इकाई में भी नई नियुक्तियां

युवा इकाई में लखन मंडलोई को तहसील प्रभारी, डॉ. सन्नी सोनी को महामंत्री और सचिन गुप्ता को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान

नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश प्रभारी राजेश गर्ग और जिला अध्यक्ष मनीष मंडोवरा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और आपसी सहयोग के साथ निर्वहन करेंगे। समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और समरसता की भावना मजबूत करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर प्रेमचंद सुराणा, रविन्द्र मंडलोई, डॉ. किंशुक लालका, श्वेता जैन, डॉ. अजय गुप्ता सहित वैश्य समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!