मालवा-निमाड़
सेंधवा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का BHMS प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 84 प्रतिशत रहा, श्रुति सोनवणे ने किया टॉप
सचिन गोसावी दूसरे और तनिषा जयस्वाल तीसरे स्थान पर रहीं, कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ ने विद्यार्थियों को दी बधाई

जनोदय पंच। सेंधवा। मध्यप्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर द्वारा आयोजित जुलाई 2026 की प्रथम वर्ष (सीबीडीसी) बीएचएमएस परीक्षा में सेंधवा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का परिणाम 84 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कॉलेज की छात्रा श्रुति सोनवणे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सचिन गोसावी द्वितीय और तनिषा जयस्वाल तृतीय स्थान पर रहीं।
मेधावी विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान
परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रुति सोनवणे ने कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। सचिन गोसावी दूसरे और तनिषा जयस्वाल तीसरे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज में हर्ष व्यक्त किया गया।
कॉलेज प्रबंधन ने दी बधाई
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय रुद्रे, उपप्राचार्य डॉ. हेमंत खैरनार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमतिनाथ जैन ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
कॉलेज के अध्यक्ष अशोक तोमर, सचिव महेश सोनी, कोषाध्यक्ष डॉ. पुनीत चौहान एवं समस्त स्टाफ ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।



