खरगोन-बड़वानी

पाटी नाके का नाम भगवान परशुराम चौक होने पर सर्व ब्राह्मण समाज ने किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान सहित पार्षदों को पुष्पमाला पहनाकर जताया आभार

जनोदय पंच। बड़वानी। पाटी नाके का नाम बदलकर भगवान परशुराम चौक किए जाने पर सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस निर्णय के प्रति आभार जताने के लिए समाजजन नगर पालिका पहुंचे और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान सहित पार्षदों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।

समाजजनों ने कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर चौक का नामकरण होना समाज के लिए गौरव और सम्मान का विषय है। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!