खरगोन-बड़वानी

बड़वानी; शीत ऋतु के मद्देनजर आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय परिवर्तित

बड़वानी ; कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने शीत ऋतु में आंगनवाड़ी केन्द्रांे के बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की आंगनवाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया है। तथा गृह भेंट एवं अन्य कार्य हेतु दोपहर 2 से 4 बजे तक का समय निर्धारित किया है।
इस प्रकार है समय सारणी
आंगनवाड़ी खोलना एवं कक्षा की साफ-सफाई प्रातः 10 से 10.30 बजे तक, बच्चों का स्वागत एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई का अवलोकन करना प्रातः 10.30 से 11 बजे तक, सामूहिक गतिविधियों का आयोजन प्रातः 11 से 11.30 बजे तक, नाश्ता प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, बच्चों के खेल एवं गतिविधियों का आयोजन दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक, बच्चों को भोजन पश्चात् आंगनवाड़ी केन्द्र से छुट्टी दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा गृह भेंट एवं अभिलेखों का संधारण दोपहर 2 से सायं 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!