सेंधवास्वास्थ्य-चिकित्सा

सेंधवा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की पहल, जांच और परामर्श

सेंधवा। जनोदय पंच समाज को स्वस्थ, सशक्त और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नारायण दास हॉस्पिटल सेंधवा एवं सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय लायंस कम्युनिटी हॉल में नशा मुक्ति एवं मनोरोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में इंदौर के प्रसिद्ध मनोरोग चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। शिविर का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित न रहकर पीड़ितों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का विस्तार करना रहा।

इस अवसर पर गत माह आयोजित शिविर में पंजीकृत मरीजों की भी पुनः जांच की गई, जिससे उपचार की प्रगति का आकलन संभव हो सका। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्थिति का सूक्ष्म परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया। निरंतर फॉलो-अप के माध्यम से उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करने का यह प्रयास मरीजों के लिए विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!