सेंधवा

सेंधवा। वार्ड क्रमांक 2 में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदाताओं को दिलाई शपथ

सेंधवा। रविवार को वार्ड क्रमांक 2 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें आगामी चुनावों में अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई।

प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को इसलिए मनाया जाता है ताकि नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में मतदान का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि मतदाता के एक-एक वोट से ही मजबूत लोकतंत्र और अच्छी सरकार का गठन संभव होता है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद पति व नगर महामंत्री सुनील शर्मा और बीएलओ सुनील शर्मा ने वार्ड क्रमांक 2 के मतदान केंद्र क्रमांक 35, 36, 37 एवं 38 के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे।

उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। जागरूक मतदाता ही देश और समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाता है। शर्मा ने उपस्थित मतदाताओं को शपथ दिलाई कि वे स्वयं मतदान करेंगे तथा अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, ताकि प्रजातांत्रिक व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।
कार्यक्रम में वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने लोकतंत्र को मजबूत करने के संकल्प के साथ मतदाता दिवस मनाया। पार्षद ललीता सुनील शर्मा ने वार्डवासियों सहित शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!