खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों व मुख्यालय स्तर पर सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित

प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े जिले के सभी थाना क्षेत्र, पुलिस कर्मियों ने ली सामूहिक सहभागिता

विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर जिलेभर के थाना क्षेत्रों और पुलिस मुख्यालय स्तर पर सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ करना, तनाव प्रबंधन, कार्यक्षमता बढ़ाना और कर्तव्य निर्वहन के दौरान एकाग्रता को प्रोत्साहित करना रहा।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार 21 दिसंबर 2025 को “विश्व ध्यान दिवस” के अवसर पर प्रदेश की समस्त पुलिस इकाइयों एवं थानों में सामूहिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सहभागी बने। प्रदेश की सभी पुलिस इकाइयों और 1600 से अधिक थानों से पुलिस बल ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की।

मानसिक स्वास्थ्य और कार्यक्षमता पर रहा केंद्रित उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, तनाव प्रबंधन को प्रभावी बनाना, कार्यक्षमता में वृद्धि करना, सकारात्मक सोच का विकास करना तथा कर्तव्य निर्वहन के दौरान एकाग्रता को बढ़ावा देना रहा। ध्यान को पुलिस कर्मियों की दिनचर्या से जोड़ते हुए मानसिक संतुलन, अनुशासन और निरंतर कार्यदबाव के बीच संतुलन बनाए रखने पर विशेष रूप से जोर दिया गया।

बड़वानी जिले में एक साथ हुआ थाना स्तरीय आयोजन

मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बड़वानी जिले में भी पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर के दिशा निर्देश में तनाव मुक्ति एवं ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह कार्यक्रम एक साथ संपन्न हुआ, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ शामिल हुए। जिले की समस्त पुलिस इकाइयाँ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से ऑनलाइन रूप से जुड़ी रहीं।

ध्यान के महत्व पर संदेश और राष्ट्रगान के साथ समापन

कार्यक्रम के दौरान मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन, सामाजिक कल्याण एवं एकजुटता में ध्यान की भूमिका, ध्यान के वैज्ञानिक लाभ तथा वैश्विक नेतृत्व में इसके महत्व जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें ध्यान को विश्व शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए प्रत्येक रविवार को समस्त थानों में ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई। कार्यक्रम का विधिवत समापन सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!