सेंधवामुख्य खबरे
सेंधवा की बेटी डॉ.प्रियंका दूसरी बार राज्यपाल के हाथों हुईं सम्मानित
- देवी अहिल्या विवि इंदौर के दीक्षांत समारोह में पीएचडी शोध की राज्यपाल ने दी डिग्री, 2017 में मिला था गोल्ड मेडल

सेंधवा. शहर की बेटी डॉ.प्रियंका मांडे ने दूसरी बार राज्यपाल के हाथों सम्मान प्राप्त कर शहर का गौरवान्वित किया। उन्हें दूसरी बार हिंदी बाल साहित्य में बाल मनोवेगों का चित्रण एक अध्ययन विषय पर शोध करने के लिए पीएचडी की डिग्री देकर सम्मानित किया गया। यह शोध उन्होंने वर्ष 2023 में डॉ. मनजीत कौर अरोरा के मार्गदर्शन में की थी।
दरअसल, मंगलवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर में वर्ष 2023-24 और वर्ष 2024-25 का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शोधार्थी व मेधावी विद्यार्थियों को डिग्री व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। बता दे कि डॉ. प्रियंका मांडे शुरुआत से शहर की मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने एमए हिंदी साहित्य विषय में विवि की प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 2017 में तत्कालीन राज्यपाल आनंदी बहन पटेल ने उन्हें गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। डॉ.प्रियंका को पीएचडी की उपाधि मिलने पर पिता सुरेश मांडे सहित सेंधवा पीजी कॉलेज के प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया।



