खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; विधायक श्याम बरडे के प्रयास रंग लाए, पानसेमल के 53 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा जल, मिली प्रशासकीय स्वीकृति

नागलवाड़ी में संपन्न कृषि कैबिनेट में अल्प वर्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण निर्णय, पानसेमल माइक्रो सिंचाई उद्वहन परियोजना को मिली प्रशासकीय स्वीकृति

रमन बोरखड़े। बड़वानी-पानसेमल। नागलवाड़ी में आयोजित कृषि कैबिनेट में बड़वानी जिले की दो सिंचाई परियोजनाओं को 2067.97 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। वरला के 33 और पानसेमल के 53 गांव लाभान्वित होंगे। विधायक बरडे के प्रयासों के तहत पानसेमल माइक्रो सिंचाई उद्वहन परियोजना से 22,500 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के 53 गांवों तक नर्मदा जल पहुंचाने के लिए विधायक श्याम बरडे लंबे समय से प्रयासरत थे। स्वीकृति की घोषणा के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने विधायक श्याम बरडे का भव्य स्वागत किया और उन्हें कंधों पर बैठाकर नगर में रैली निकाली।

बता दे किसान कल्याण वर्ष के तहत नागलवाड़ी में संपन्न कृषि कैबिनेट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बड़वानी जिले के अल्प वर्षा क्षेत्र तहसील वरला के 33 ग्रामों तथा तहसील पानसेमल के 53 ग्रामों में भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से दो सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण के लिए 2067.97 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई।

पानसेमल माइक्रो सिंचाई उद्वहन परियोजना

पानसेमल माइक्रो सिंचाई उद्वहन परियोजना के अंतर्गत तहसील पानसेमल के 53 ग्रामों की 22 हजार 500 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना के तहत नर्मदा नदी से 74.65 एमसीएम जल उद्वहन किया जाएगा। इस योजना की कुल लागत 1207.44 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। विधायक श्याम बरडे ने बताया कि परियोजना पूर्ण होने पर किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी।

इन गांवों को मिलेगा लाभ

धावड़ी, राखी खुर्द, राखी बुजुर्ग, बायगोर, बान्दरिया बड़, करणपुरा, बेहड़िया, भातकी, मलगांव, टेमली, मलफा, मोरतलाई, भड़गांव, खेतीया, निसरपुर, आमझीरी, खोड़ामुहाली, टेमला, जाहुर, गोंगवाड़ा, मेंदराना, आमदा, मेलन, कानसुल, राजपुरा, पिपरानी, पनाली, जुनापानी, गोरीखेड़ा, धरड़गांव खड़की, पानसेमल, चिखल्दा, बालझीरी, मतराला, ओसवाड़ा, जलगोन, दीवड़िया, देवधर, चिखल्दा, मनकुई, रामपुरा, जेतपुरा, सकराली बुजुर्ग, सकराली खुर्द, दोंदवाड़ा, हरनिया, पाडलिया, चिचलिया, मालकतर, मोयदा, निहालअम्बा, नांदियाबड़।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!