अपराधमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मामले में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, बीकानेर से सुशीला गोधरा गिरफ्तार

डारा के नेटवर्क से जुड़ी आरोपी पर रेकी, वीडियो और धमकी देने वालों को रकम पहुंचाने के आरोप, कई अहम खुलासे


मध्यप्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दी जा रही धमकियों के मामले में एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीकानेर निवासी सुशीला गोधरा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी से कई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।


भोपाल एसटीएफ को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देने के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर में रहने वाली सुशीला गोधरा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई आरोपी ‘जे पी डारा’ के कहने पर रेकी करने वाले, वीडियो बनाने और धमकी देने वालों तक रकम पहुंचाती थी। बताया जा रहा है कि सुशीला गोधरा, डारा की सगी मौसी है।

जेल से संचालित नेटवर्क

पूछताछ में यह भी सामने आया है कि जयपुर जेल में बंद डारा को मोबाइल समेत कई अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती थीं। एसटीएफ को आरोपी से कई अहम जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

विभिन्न जिलों में धमकी के मामले

मध्यप्रदेश के कई जिलों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारियों को एक्सटॉर्शन की धमकियां दी गई थीं। इंदौर के तुकोगंज थाने और भोपाल के कोलार थाने में इस तरह के मामले सामने आए, जहां सर्राफा व्यापारी से 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी।

फायरिंग और अन्य घटनाएं

खरगोन जिले में किसान कारोबारी दिलीप सिंह राठौड़ के घर पर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की थी। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

अन्य मामले और जांच

करीब दो महीने पहले अशोकनगर में बिल्डर और कारोबारी अंकित अग्रवाल को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इन सभी मामलों में गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर का नाम सामने आया था।
इन संगठित अपराधों को देखते हुए डीजीपी कैलाश मकवाना ने मध्य प्रदेश एसटीएफ को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। एसटीएफ चीफ की निगरानी में गठित एसआईटी इन सभी मामलों की जांच कर रही है। फिलहाल पूछताछ जारी है और कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!