
जनोदय पंच। इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूर्व में पकड़े गए एक अन्य आरोपी से पूछताछ और जांच में सामने आए सुरागों के आधार पर यह गिरफ्तारी की। अब पुलिस आगे की कड़ियां तलाश रही है।
साथी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
क्राइम ब्रांच की टीम ने 4 नवंबर को राजकुमार सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर मनोज उर्फ मन्नू वर्मा (25) को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई थी। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर दूसरी गिरफ्तारी
मनोज से पूछताछ और मामले की आगे की जांच में सामने आए बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर क्राइम ब्रांच ने विशाल उर्फ संजय दत्त (21) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी पूर्व में पकड़े गए साथी से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।
सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस
विशाल उर्फ संजय दत्त से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच में नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।



