सेंधवा

45 साल से ओझर में दे रहे सेवाएं, ब्राह्मण समाज ने किया डॉ. दुर्गाप्रसाद शर्मा का सम्मान

धन्वंतरि जयंती पर शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति-पत्र भेंटकर किया अभिनंदन

सेंधवा, धन्वंतरि जयंती के अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण समाज, सेंधवा ने समाज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. दुर्गाप्रसाद शर्मा का शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति-पत्र भेंटकर सम्मान किया।

समाज अध्यक्ष जयंत कुमार शर्मा ने कहा कि डॉ. दुर्गाप्रसाद शर्मा पिछले 45 वर्षों से अधिक समय से ओझर क्षेत्र में चिकित्सा सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीण अंचल में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और जरूरतमंदों की सेवा के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। लंबे समय से चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी निरंतर सेवाएं समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. शर्मा ने अपने सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा से क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है।

सम्मान से अभिभूत डॉ. शर्मा ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।इस अवसर पर दामोदर शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश जोशी, घनश्याम शर्मा, राजेश शर्मा, भगवतीप्रसाद शर्मा, लखिया शर्मा, पवन शर्मा, सुनील शर्मा एवं चंद्रशेखर तिवारी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!