मध्यप्रदेशभोपालमुख्य खबरे

MP NEWS मौसम ने बदला मिजाज, 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी रफ्तार से चलेगी हवा

हिमालयी पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से मई में बदला मौसम, कई जिलों में ओलावृष्टि के संकेत

जनोदय पंच। मध्य प्रदेश में दो मौसम सिस्टम सक्रिय होने से 28 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिन में गर्मी और शाम को बारिश के आसार हैं। कई क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।


दो सिस्टम से बदला मौसम

मध्य प्रदेश में इस समय हिमालयी पश्चिमी विक्षोभ और मध्य भारत पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मई में हीटवेव के बजाय कई जिलों में रुक-रुककर आंधी और बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी स्थिति बन रही है।

28 जिलों में अलर्ट और तेज हवा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 28 जिलों में आंधी और बारिश का असर देखने को मिलेगा। ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

10 मई से नया सिस्टम सक्रिय

प्रदेश में लगातार पांचवें दिन भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 6 मई तक वर्तमान सिस्टम सक्रिय रहेगा, जबकि 10 मई से नया सिस्टम एक्टिव होगा। दिन में गर्मी का अहसास और शाम को मौसम बदलने का ट्रेंड आगे भी बना रह सकता है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!