मालवा-निमाड़धार, झाबुआ, आलीराजपुरमुख्य खबरेराजनीति

धार में खलघाट टोल पर कल 7 मई को कांग्रेस-किसानों का चक्काजाम, एसपी सचिन शर्मा ने संभाली कमान

धार: मुंबई-आगरा हाईवे पर 7 मई को महाआंदोलन, प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी

जनोदय पंच। धार जिले के खलघाट टोल नाके पर 7 मई को कांग्रेस और किसानों द्वारा चक्काजाम का एलान किया गया है। प्रशासन अलर्ट है, एसपी सचिन शर्मा ने निरीक्षण कर सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन की विस्तृत व्यवस्था लागू की है।


आंदोलन की तैयारी और प्रशासन सतर्क

धार जिले के खलघाट टोल नाके पर 7 मई को कांग्रेस और किसानों ने संयुक्त रूप से चक्काजाम का एलान किया है। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नवागत एसपी सचिन शर्मा ने बुधवार को सभास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। धामनोद थाने में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदर्शन की रूपरेखा पर चर्चा की गई, जिसमें पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

पार्किंग, सुरक्षा और रोडमैप तैयार

पुलिस ने एम्बुलेंस, बुजुर्गों और बच्चों जैसे आपातकालीन यात्रियों के लिए रास्ता खुला रखने का सुझाव दिया है। बैठक के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने खलघाट में सभास्थल का दौरा कर वाहनों की पार्किंग और धरना स्थल चिन्हित किया। मुंबई-आगरा हाईवे के महत्व को देखते हुए यातायात प्रबंधन के लिए विशेष रोडमैप तैयार किया गया है और भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

महाआंदोलन और डायवर्जन प्लान

यह प्रदर्शन फसल के उचित मूल्य, कर्ज माफी और समर्थन मूल्य की गारंटी जैसी मांगों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। इसमें जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में धार, खरगोन और खंडवा सहित 4-5 जिलों के किसानों के शामिल होने की संभावना है। इंदौर से बड़वानी/महाराष्ट्र जाने वाले चार पहिया वाहन काकड़दा चौकी से महेश्वर, मंडलेश्वर और कसरावद मार्ग से गुजरेंगे। वहीं, बड़वानी/महाराष्ट्र से इंदौर आने वाले वाहन खलघाट से धरमपुरी, चंदावड़ और पलाश चौराहा मार्ग से भेजे जाएंगे। भारी वाहनों के लिए अलग मार्ग तय किया गया है और सुबह 11 से शाम 6 बजे तक हाईवे पर वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!