धार, झाबुआ, आलीराजपुरमुख्य खबरे

धार भोजशाला पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, मां वाग्देवी के दर्शन कर विकास कार्यक्रमों में हुए शामिल

धार में मुख्यमंत्री मोहन यादव का दौरा, भोजशाला पूजन के बीच शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी

जनोदय पंच। मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को धार प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन किए। दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों, हितग्राही वितरण और जल संरक्षण कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम तय किया।

भोजशाला में किया पूजन

मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर करीब डेढ़ बजे भोजशाला पहुंचे। यहां उन्होंने मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुबह से ही भोजशाला परिसर और शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौके पर मौजूद रहे। प्रवेश व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई।

आमसभा और जल संरक्षण कार्यक्रम

भोजशाला कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का मोतीबाग चौक पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया, जहां वे आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवी सागर तालाब में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के तहत श्रमदान कर जल संरक्षण का संदेश भी देंगे।

शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए धार शहर में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और नो-व्हीकल जोन लागू किया गया। कई प्रमुख मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। पुलिस प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के धार आगमन पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं एसपी सचिन शर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!