सेंधवा

सेंधवा में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया, शबद-कीर्तन के बाद हुआ अटूट लंगर

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दिनभर हुए धार्मिक आयोजन, बच्चों ने कविता और पाठ की प्रस्तुति दी, निशान साहिब के चोले की सेवा के साथ हुई गुरु वाणी

जनोदय पंच। सेंधवा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से रात तक चले आयोजनों में सहज पाठ की समाप्ति, निशान साहिब के चोले की सेवा, कथा-कीर्तन, बच्चों की प्रस्तुतियां और गुरु का अटूट लंगर शामिल रहा।

 

मंगलवार सुबह 9 बजे श्री सहज पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद सुबह 11रू30 से दोपहर 1 बजे तक निशान साहिब के चोले की सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्ञानी जी द्वारा कथा-कीर्तन किया गया। इसके पश्चात संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

बच्चों ने कविता और पाठ की प्रस्तुतियां दीं

प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार रात 8रू30 बजे से 12 बजे तक बच्चों द्वारा कविता एवं पाठ की प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही ज्ञानी जी ने कथा-कीर्तन के माध्यम से गुरु वाणी का संदेश दिया। धार्मिक कार्यक्रम के समापन के बाद संगत के लिए चाय-नाश्ते की सेवा की गई।

24 नवंबर को हुआ कार्यक्रमों का समापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 557वें प्रकाश पर्व के तहत 15 से 24 नवंबर तक विभिन्न धार्मिक और सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं। 24 नवंबर को सहज पाठ की समाप्ति, निशान साहिब के चोले की सेवा, कथा-कीर्तन, बच्चों की प्रस्तुतियों और अटूट लंगर के साथ कार्यक्रमों का समापन हुआ। आयोजन के माध्यम से संगत ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!