खरगोन-बड़वानीमध्यप्रदेशमुख्य खबरेशिक्षा-रोजगार

बड़वाह। डिजिटल जनगणना अभियान की हुई शुरुआत…

कपिल वर्मा बड़वाह। मध्यप्रदेश में 1 मई से डिजिटल जनगणना अभियान की शुरूआत हो गई है। इसी कड़ी में बड़वाह के शहरी क्षेत्र में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किन्शुक के नेतृत्व में जनगणना का कार्य आरंभ हुआ।

इस कार्य हेतु तीन चरणों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बड़वाह के शासकीय कॉलेज में सम्पन्न हुआ था। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रशिक्षार्थियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से सर्वे करने और डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया सिखाई गई थी। शहरी क्षेत्र प्रशिक्षण प्रभारी अमजद खान ने बताया इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी।

कागज और पेन की जगह कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे और उसे सीधे सर्वर पर अपलोड करेंगे। प्रशिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि जनगणना कार्य हेतु जनगणना निदेशालय से प्राप्त सामग्री को वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को ऐप के संचालन और डेटा की सटीक एंट्री के बारे में विस्तार से जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दे दी गई थी।

आई टी सेल प्रभारी रियाज खान एवं शादान खान ने बताया इस कार्य के दौरान समय समय पर खरगोन से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उन्हें ग्रुप के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा।

प्रशिक्षक सतविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से कुल 33 सवाल पूछेंगे। इसमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया की जानकारी, खान-पान की आदतें तथा घर में उपलब्ध वाहनों जैसी जानकारियां शामिल होंगी। साथ ही, जानकारी की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि उनकी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहे।

इस बार जनगणना में आम नागरिकों को ‘स्व-गणना’ की सुविधा भी दी गई थी। इसके तहत नागरिकों ने स्वयं पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज की थी। इस कार्य हेतु नाजीम खान, मोइन खान, वरुण वोरे अतिरिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!