बड़वानी; कलेक्टर ने 2 लोगों को थाने पर उपस्थिति के दिये आदेश

बड़वानी; कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती जयति सिंह ने पुलिस अधीक्षक श्री पदमविलोचन शुक्ल की रिपोर्ट में जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रस्तावित 2 व्यक्तियों को 3 माह एवं 4 माह तक संबंधित पुलिस थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने हेतु आदेशित किया है।
कलेक्टर कार्यालय बड़वानी से प्राप्त जानकारी अनुसार अनावेदक सायरनाका कुआ अंजड़ निवासी ओमप्रकाश उर्फ गुड्डु पिता जगदीश कुमरावत पुलिस थाना अंजड में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। इसी प्रकार आजाद नगर अंजड़ निवासी जितेन्द्र पिता जगदीश देवका भील को पुलिस थाना अंजड़ में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे।
आदेश में उल्लेखित किया गया है कि यदि अनावेदक उपरोक्त निर्धारित तिथियों में कही जाता है तो उसकी सूचना संबंधित थाना प्रभारी को पूर्व से ही देंगे। आदेश का उल्लेघन करने पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत कार्यवाही की जावेगी।



