बीजेएस सेंधवा ने बुजुर्गों का किया ‘पितृत्व सम्मान’, घर-घर पहुंचकर किया अभिनंदन
सेंधवा। परिवार के पालन-पोषण, सामाजिक दायित्वों, आर्थिक जिम्मेदारियों और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से बीजेएस चैप्टर सेंधवा द्वारा विशेष ‘पितृत्व सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के तहत चयनित सम्माननीय पिताओं के घर पहुंचकर परिवारजनों की उपस्थिति में प्रशस्ति-पत्र, श्रीफल और माला भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
बीजेएस के जिला अध्यक्ष सुरेश बागरेचा ने बताया कि किसी व्यक्ति को उसकी व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलना सामान्य बात हो सकती है, लेकिन एक पिता के रूप में परिवार की मजबूत नींव रखने वाले व्यक्तित्व का सम्मान करना एक विशेष अनुभूति है। वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रेम सुराना ने कहा कि जब समाज के बुजुर्गों का पितृत्व सम्मान किया गया तो वह क्षण न केवल सम्मानित पिताओं, बल्कि उनके परिवारों और पूरे समाज के लिए भावनात्मक, प्रेरणादायी और आशीर्वाद से भरा रहा।
कार्यक्रम की रूपरेखा बीजेएस के जिला अध्यक्ष सुरेश बागरेचा, सेंधवा चैप्टर अध्यक्ष अशोक संकलेचा, सचिव भूषण जैन एवं वरिष्ठ मार्गदर्शक प्रेम सुराना ने तैयार की। बीजेएस और समाज के सक्रिय सदस्यों की भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में नंदलाल बुरड़, राजेंद्र कांकरिया, चंद्रकुमार बागरेचा, तेजस शाह, मितेश बोकाडिया, अशोक पाटनी, सौरभ जैन, विजय जैन, मनीष बुरड़, अचिन जैन, सचिन शाह, गिरीश लालका, पवन शाह सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
इस अवसर पर कीर्तिकांतभाई वाडीलाल शाह, घेवरचंद गंगाराम बुरड़, चंद्रकांत न्यालचंद शेठ, जवेरचंद मिठ्ठूभाई गोगरी, अंबालाल कपूरचंद शाह, लक्ष्मीचंदभाई प्रेमजीभाई मोनाया, छोटेलाल पृथ्वीराज जोगड़, दीपकभाई आनंदजीभाई लालका, अशोककुमार वाडीलाल शाह, विजयकुमार छगनलाल जैन, सुनीलकुमार मानकलाल शाह, शांतिलालभाई प्रेमजीभाई मोमाया, कीर्तिकांतभाई शिवलाल गांधी, किरणकुमार हीरालाल नाहटा तथा भट्टूलाल मिश्रीलाल ओस्तवाल का पितृत्व सम्मान किया गया।



