खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

ग्राम मालूराणा में पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, विकास और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा

बड़वानी। पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने बड़वानी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मालूराणा पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि वाणीया धारवे के निवास पर आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर ग्राम के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने और डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग को लेकर भी चर्चा की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!