खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

पानसेमल में विधायक बरडे का आकस्मिक निरीक्षण, चलित राशन दुकान में खराब गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी

पानसेमल के उमरबेड़ा में राशन की खराब गुणवत्ता पर विधायक का सख्त रुख, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

जनोदय पंच। पानसेमल क्षेत्र में विधायक श्याम बरडे ने उमरबेड़ा ग्राम में चलित राशन दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहूं और चावल की गुणवत्ता खराब पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए और व्यवस्था बेहतर बनाने पर जोर दिया।

पानसेमलद-केलीबोली मार्ग से बड़वानी जाते समय विधायक श्याम बरडे ग्राम पंचायत घट्टिया के उमरबेड़ा ग्राम में रुके और चलित राशन दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वितरण के लिए रखे गए गेहूं एवं चावल की गुणवत्ता अत्यंत निम्न स्तर की पाई गई। मौके पर उपस्थित सेल्समैन को उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि हितग्राहियों को केवल अच्छी गुणवत्ता का राशन ही वितरित किया जाए।

अधिकारियों को सुधार के निर्देश

खराब गुणवत्ता का राशन मिलने पर विधायक ने मौके से ही वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर पूरी व्यवस्था में सुधार लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाएगा।

ग्रामीणों की शिकायत और विधायक का आश्वासन

निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी राशन की खराब गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई और शिकायत दर्ज कराई। विधायक श्याम बरडे ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक गुणवत्ता के साथ पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक के सक्रिय रुख से ग्रामीणों में संतोष देखा गया और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!