खरगोन-बड़वानीमुख्य खबरे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी स्नेहा को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि से किया सम्मानित

बड़वानी  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सौजन्य से मुख्यमंत्री निवास में बड़वानी जिले की होनहार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी कुमारी स्नेहा दाओदे से भेंट की। मुख्यमंत्री ने स्नेहा एवं अन्य खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट खेल और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से स्नेहा को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि, पुष्प गुच्छ और खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया।

इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री संदीप सिंह, संचालक (ADGP) श्री अंशुमान यादव, संयुक्त संचालक श्री बालू यादव, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी (बड़वानी) सुश्री संतरा निनामा, तथा हॉकी प्रशिक्षक श्री मुकेश राठौर एवं श्री रामजय चौहान उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि जापान के काकामिगहारा में 29 मई से 6 जून 2026 तक आयोजित अंडर-18 एशिया कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया था, जिसमें मिडफील्डर स्नेहा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
जापान के साथ-साथ रांची राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप और ऑस्ट्रेलिया लीग में किए गए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर ‘हॉकी इंडिया’ द्वारा ओमान में आगामी 20 से 25 जुलाई तक आयोजित होने वाली ‘एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 5s’ के लिए भारतीय अंडर-18 टीम में स्नेहा का पुनः चयन किया गया है।
स्नेहा की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि और मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस सम्मान पर लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह,पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल,जिला हॉकी संघ, खेल विभाग के अधिकारियों तथा समस्त खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!